रात को सोने से पहले इन चीजों का सेवन करने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत

रात को सोने से पहले इन चीजों का सेवन करने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत

सेहतराग टीम

सेहत को बेहतर करना है तो पोषक भोजन और नींद काफी जरूरी है। अगर भोजन हमारे शरीर के विकास के लिए जरूरी है तो नींद हमारे मानसिक और शारीरिक संतुलन के आवश्यक है। इसलिए एक्सपर्ट भी कहते हैं कि हमें रोजाना तकरीबन 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। लेकिन कई बार हम सोने से पहले या सोते वक्त कई ऐसी गलती कर जाते हैं जो हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए ये जानना जरूरी है कि सोते वक्त क्या करें जिससे हमारे शरीर को फायदा हो। तो आइए जानते हैं कि सोते वक्त क्या ना करें-

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रात में सोने से पहले भी चाय पीते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। सोने से पहले चाय पीने से आपको नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप अपनी इस आदत को बदल दीजिए।

रात में सोने से पहले मांसाहार के सेवन से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, मांसाहार भोजन को पचने में समय लगता है और हो सकता है कि रात में ऐसा भोजन करने से अगले दिन पेट संबंधी समस्याएं, जैसे कि कब्ज आदि भी हो जाएं। इसलिए रात में सोने से पहले हमेशा हल्का भोजन करना ही सबसे अच्छा होता है।

कई लोग रात में चॉकलेट खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह कैफीन का स्त्रोत होता है, जो आपकी नींद के लिए बाधक हो सकता है। इसलिए सोने से पहले चॉकलेट का सेवन न करें तो ही अच्छा है।

कई लोगों को जब रात में भूख लगती है तो वो चिप्स भी खा लेते हैं। इससे उनकी भूख तो आसानी से खत्म हो जाती होगी, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि यह कितना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल प्रोसेस्ड फूड में मोनोसोडियम ग्लूटेमेट अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने से पहले चिप्स वगैरह खाने से परहेज करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

किडनी में पथरी होने के ये हैं 3 सबसे बड़े और सामान्य लक्षण

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।